• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*लोक अदालत में नगर निगम ने हासिल की बड़ी सफलता* *2593 नागरिकों ने बकाया करों की 2.24 करोड़ रूपये से अधिक का बकाया कर जमा कर उठाया छूट का भरपूर लाभ*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 14, 2025
in कटनी
0
*लोक अदालत में नगर निगम ने हासिल की बड़ी सफलता*  *2593 नागरिकों ने बकाया करों की 2.24 करोड़ रूपये से अधिक का बकाया कर जमा कर उठाया छूट का भरपूर लाभ*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। नागरिकों को निगम के बकाया करों की राशि के जमा करने पर शासन निर्देशानुसार अधिभार में छूट प्रदान करने हेतु शनिवार को आयोजित लोक अदालत की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा की गई सतत मॉनिटरिंग एवं अधिकारी-कर्मचारियों के बेहतर टीम वर्क के फलस्वरूप नगर निगम कटनी को 2.24 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व निगम कोष में जमा कराने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

*निगमायुक्त ने शिविर स्थलों का किया निरीक्षण,दिए जरूरी टिप्स*

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा प्रातः 11 बजे से ही माधव नगर उपकार्यालय सहित सुभाष चौक लोक अदालत शिविरों का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद नागरिकों से संवाद करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों से वर्ष की अंतिम छूट के अवसर का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। वही शिविरों की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के भी निर्देश शिविर प्रभारियों को दिए गए।
निगमायुक द्वारा प्रत्येक घंटे की राजस्व वसूली की जानकारी ली जाकर अधिकारियों को वसूली बढ़ाने हेतु डोर टू डोर संपर्क करते हुए नागरिकों को लोक अदालत के आयोजन स्थल एवं छूट की जानकारी से अवगत कराने सहित अन्य जरूरी टिप्स भी दिए गए। इस दौरान उपयुक्त श्री शैलेश गुप्ता एवं राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा भी समय समय पर शिविरों का निरीक्षण कर दल को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

*देर रात तक प्रदान की गई सेवा*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/12/km_20251214_360p_30f_20251214_200439-1.mp4

वर्ष की अंतिम लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को प्रदान करने तथा शिविर में बकाया करों को जमा करने हेतु उपस्थित नागरिकों की सुविधा के चलते निगम का अमला देर रात तक शिविर स्थलों में उपस्थित रहकर नागरिकों को करों में दी जा रही छूट का लाभ प्रदान करने में जुटा रहा।

*2593 रसीद से 2.24 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व जमा*

राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि लोक अदालत में बड़ी संख्या में करदाताओं ने सहभागिता कर बकाया करों का निराकरण कराया, जिसके परिणामस्वरूप अंतिम आंकड़ों के अनुसार नगर निगम द्वारा कुल 2 हजार 593 रसीद काटी जाकर 2 करोड़ 24 लाख 47 हजार 128 रुपये का राजस्व निगम कोष में जमा किया गया। जिसमें संपत्ति कर की कुल 1 हजार 684 रसीदों से 1 करोड़ 35 लाख 67 हजार 684 रूपये तथा जलकर की कुल 909 रसीदों से 88 लाख 79 हजार 444 रुपए की राजस्व आय शामिल है। इस उपलब्धि के साथ ही नगर निगम कटनी वसूली में प्रदेश स्तर पर आठवे नगर निगमों में शामिल हो गया है।

*नागरिकों का आभार*

महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने इस सफलता के लिए निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए नागरिकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लोक अदालत का लाभ उठाकर नगर विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*माचागोरा कैचमेंट एरिया में दुर्लभ माइग्रेटरी पक्षियों की उपस्थिति* *छिंदवाड़ा जिले में वर्ड वॉचिंग एवं नेचर सफारी का सफल आयोजन*

*माचागोरा कैचमेंट एरिया में दुर्लभ माइग्रेटरी पक्षियों की उपस्थिति* *छिंदवाड़ा जिले में वर्ड वॉचिंग एवं नेचर सफारी का सफल आयोजन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d