• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिलेव्यापी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सम्मान समारोह एबीवीपी द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न”

by Manish Gautam Chiefeditor
December 11, 2025
in कटनी
0
जिलेव्यापी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सम्मान समारोह एबीवीपी द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न”
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

तिलक महाविद्यालय के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी द्वारा आयोजित जिलेव्यापी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए समारोह की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्य, विद्यार्थियों में ज्ञान-वृद्धि की आवश्यकता तथा एबीवीपी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिलेभर से प्राप्त जबरदस्त प्रतिसाद ने इस आयोजन को अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। इसके पश्चात जिला प्रमुख द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए तथा विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए।

समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल ज्ञान-वृद्धि करती हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अध्ययन में एकाग्रता रखने और समाज एवं राष्ट्रहित में सक्रिय रहने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह श्री अमित कनकने ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कार और संगठन से भी जोड़ते हैं। उन्होंने एबीवीपी द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की और विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, अनुशासन और समाज सेवा हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय मनोज यादव जी रहे। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही व्यक्ति और राष्ट्र की उन्नति का मूल आधार है। उन्होंने एबीवीपी की छात्रहितकारी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए छात्रों से नियमित अध्ययन, जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्रभक्ति को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस आयोजन के सुचारू संचालन में नगर मंत्री संजय कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, निर्णायकों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, अभिभावकों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिंकू मीणा (वेस्ट सेंट्रल रेलवे स्कूल), द्वितीय स्थान युवराज वर्मा (JPV DAV कटनी) तथा तृतीय स्थान मोहित कचेर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट वार्ड) को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में नरसिंहपुर विभाग संयोजक सीमांत दुबे, नगर उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, महाविद्यालय प्राध्यापक माधुरी गर्ग, नगर सह मंत्री समर्पण झा, अवध पांडे, नितिन साहू, प्रभात साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभाविप कटनी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी संस्थानों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी आयोजनों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*खनिज विभाग की छापामार कार्यवाही में दो वाहन जब्त*

*खनिज विभाग की छापामार कार्यवाही में दो वाहन जब्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d