दिनांक 12 से 14 दिसंबर तक अलीबाग में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मध्य प्रदेश टीम आज छिंदवाड़ा स्टेशन से नागपुर के लिए रवाना हुई। कुल 24 छात्र-छात्राओं तथा 5 अधिकारी/मेंबर की यह टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु नागपुर से दुरंतो एक्सप्रेस द्वारा मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए छिंदवाड़ा के महापौर माननीय श्री विक्रम अहके स्वयं स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश रोप स्किपिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री इमाम बख्श सौदागर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं—प्रज्ञा गुप्ता, ओजस्विनी डेहरिया, नित्य पवार, स्नेही डेहरिया, तह्मीद अली, चहल साहू, कबीर यादव, शौर्य यादव, विजेंद्र यादव, तेजस भारद्वाज, मोहम्मद साद खान, अलीशा सिंह, भूमि भलावी, माही भलावी, घनिष्ठ गौतम, पूर्वी वरमैया, हरियाना खान, वेदिका उपाध्याय, ऋषि लाहोरिया, तौहीद सिद्दीकी, कौशिक साहू, योगेश पवार एवं गायत्री पद्धति।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


