• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी 15 ग्राम पंचायतों में 52 लाख की अनियमितताएँ! CEO हरसिमरनप्रीत कौर की कड़ी सुनवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
December 11, 2025
in कटनी
0
कटनी 15 ग्राम पंचायतों में 52 लाख की अनियमितताएँ! CEO हरसिमरनप्रीत कौर की कड़ी सुनवाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सोलर लाइट घोटाले पर बड़ी कार्रवाई! 15 ग्राम पंचायतों से 52 लाख की वसूली के निर्देश

कटनी (11 दिसंबर)- गुरुवार को जिला पंचायत की सीईओ एवं विहित प्राधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने 15 ग्राम पंचायतों में की गई वित्तीय अनियमितताओ के संबंध में मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत मामलों की एक-एक करके सुनवाई की। सुश्री कौर ने जहां एक ओर ग्राम पंचायतों के पक्ष को अत्यंत धैर्य के साथ प्रस्तुत जवाब, साक्ष्य और दस्तावेजों का अवलोकन कर जाना वहीं दूसरी ओर दोषी पाए जाने एवं समाधान कारक उत्तर एक सप्ताह में प्राप्त नहीं होने पर सख्त विधिसंगत कार्रवाई करते हुए धारा 92 के तहत शासकीय राशि की वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश रीडर शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री पंकज नामदेव को दिए।

*इन 14 ग्राम पंचायतों ने सोलर लाइट खरीदी में किया भंडार क्रय नियमों का उल्लंघन*

मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के अंतर्गत भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं करते हुए सोलर लाइट क्रय किए जाने के प्रकरणों में ग्राम पंचायत किरहाई पिपरिया, गुदरी, मोहनिया नीम, सलैया फाटक,अमोच,पड़वार,धूरी, स्लीमनाबाद,अमगवां,खमतरा गौरहा,अमरगढ़,रामपाटन,तिहारी द्वारा 43,71,500 रुपए की सोलर लाइट की नियम विरुद्ध खरीदी किए जाने के संबंध में धारा 89 के तहत प्रकरणों पर सुनवाई की। संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा समाधान कारक उत्तर नहीं पाए जाने पर धारा 92 के तहत नियमानुसार शासकीय राशि की वसूली की कार्यवाही की जाएगी।

*ये ग्राम पंचायत रही अनुपस्थित*

विहित प्राधिकारी एवं जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर द्वारा वित्तीय अनियमिता के प्रकरणों की सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत अमगवां, खमतरा, गौरहा,अमरगढ़,तिहारी के तत्कालीन सरपंच एवं सचिव अनुपस्थित रहे।

*बहोरीबंद में मार्केट निर्माण की बकाया राशि के भुगतान का मामला*

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्र, ग्राम पंचायत बहोरीबंद के तत्कालीन प्रधान सरपंच श्री अनंत आनंद दुबे के द्वारा मार्केट निर्माण की बकाया राशि 8,61,760 रुपए दिलवाए जाने के संबंध में जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत बहोरीबंद के सरपंच श्रीमती मधु बृजेश गुप्ता को समक्ष में उपस्थित होकर अपना जवाब और पक्ष रखने हेतु लेख किया गया था। किंतु सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रही।

*समाधान कारक उत्तर नहीं पाए जाने पर 52 लाख रुपए से अधिक की होगी वसूली*

इस प्रकार कुल 15 ग्राम पंचायतों के 52,33,260 रुपयों की वित्तीय अनियमिताओं के मामलों में जिला पंचायत की सीईओ एवं विहित प्राधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सुनवाई करते हुए समाधान कारक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार राशि वसूली की कार्यवाही किए जाने के निर्देश रीडर शाखा के प्रभारी अधिकारी पंकज नामदेव को दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नगर निगम ने नुक्कड़ नाटक व कठपुतली शो के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*

*नगर निगम ने नुक्कड़ नाटक व कठपुतली शो के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d