*गाड़ी की डिक्की तोड़कर 3,40,000 रुपये चोरी करने वाले आरोपी को शहडोल से गिरफ्तार कर लिया गया है।*घटना 17 अक्टूबर 2025 की है, जब प्रार्थी श्रीमती रजनी कुशवाह ने बैंक से चेक द्वारा 3,50,000 रुपये निकाले थे। उसमें से 10,000 रुपये अपने पास रखे और बाकी 3,40,000 रुपये एक सफेद थैली में एंटवा (MP28SC6664) की डिक्की में रखकर तहसील कार्यालय छिंदवाड़ा गई थीं। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी की डिक्की तोड़कर वह राशि चुरा ली।पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतवाली की टीम ने इस मामले की गहन जांच की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई और फोटो व्हाट्सअप ग्रुपों में साझा की गई। 9 दिसंबर 2025 को शहडोल से आरोपी रमेश उर्फ मग्गा (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी पप्पू उर्फ आकाश सिसोदिया के साथ घटना करने की बात कबूली। पुलिस ने रमेश के पास से 70,000 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल MP 19 ZN 0881 भी बरामद की।फरार आरोपी: पप्पू उर्फ आकाश सिसोदिया (रमेश का साला का लड़का) है।पुलिस टीम के निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे समेत कई सदस्यों का प्रयास सराहनीय माना गया है, जिन्हें पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


