कटनी जिले की रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज 10 दिसंबर बुधवार को उस समय हड़कंप मचा गया l जब महिला नशबंदी ऑपरेशन शिविर के दौरान शिकायतो के आधार पर निरीक्षण करने, वार्ड क्रमांक 9 की जिला पंचायत सदस्य माला मौसी पहुंची ।
आपको बता दे कि शासन की मंशाअनुसार रीठी अस्पताल मैं परिवार नियोजन शिविर मैं दूरदराज से पहुंची महिलाओ का नशबंदी ऑपरेशन कराया जा रहा था l जहा एक ही गद्दे पर दो ऑपरेशन वाली महिलाओ को तथा पलंग की जगह ऑपरेशन करने वाली टेबल पर लिटाया गया था lऔर ऑपरेशन के बाद उन्हें पुरुष कर्मियो द्वारा गोद में उठाकर लावारिसों की तरह वार्ड तक ले जा रहे थे l व्यवस्थाओं की कमी के कारण कुछ महिलाओं को तो बेड की जगह अस्पताल के फर्श पर दरी और गद्दे बिछाकर लाइन से लिटा दिया गया था । वहीं दूसरी ओर ऑपरेशन के कुछ ही मिनटों बाद से ही आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी भूलकर घर जाने की जल्दी मैं ऑपरेशन वाली महिलाओं को गाड़ी तक पैदल चलाकर ले जाया जा रहा था ।
स्वस्थ्य विभाग की ऐसी लापरवाही देख आग बबूला हुई जिला पंचायत सदस्य माला मौसी ने जमकर फटकार लगाई ,शिविर मैं बीएमओ को नदारत देख तुरंत फोन लगाया,जिस पर उन्होंने कटनी मैं होना बताया ।
वही जिला पंचायत सदस्य माला मौसी का कहना है कि जनता के साथ अन्याय नहीं सहन किया जाएगा उन्हें शासन से मिलने वाली सुविधाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए l ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए l
हरिशंकर बेन


