• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

नगर निगम छिंदवाड़ा की समीक्षा बैठक संपन्न* *संचालनालय ने परतला परियोजना की डी-स्कोप* *कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकास की संभावनाएँ तलाशने के निर्देश दिए*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 10, 2025
in छिन्दवाडा
0
नगर निगम छिंदवाड़ा की समीक्षा बैठक संपन्न*  *संचालनालय ने परतला परियोजना की डी-स्कोप*  *कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकास की संभावनाएँ तलाशने के निर्देश दिए*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/10 दिसंबर 2025/ आज कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में नगर निगम छिंदवाड़ा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (एमआईजी श्रेणी) के अंतर्गत परतला परियोजना से जुड़े 23 आवासों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री सी पी राय ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के इस घटक को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल द्वारा डी-स्कोप कर दिया गया है। साथ ही संबंधित हितग्राहियों की जमा राशि तीन माह के भीतर वापस करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देशित किया कि हितग्राहियों को स्पष्ट एवं शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की जाए, ताकि राशि वापसी की प्रक्रिया में कोई विलंब न हो। उन्होंने यह भी कहा कि परतला क्षेत्र को स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित करने की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास नए स्वरूप में हो सके।

बैठक में नगर निगम को आवंटित की जाने वाली भूमि से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री नारायन ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित शाखा प्रभारी को सतत् समन्वय बनाकर वास्तविक स्थिति के अनुरूप कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अमृत 2.0 के अंतर्गत जलप्रदाय एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने इन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश देते हुए नागरिक सुविधाओं में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गंभीर हालातों में भी स्वास्थ्य की टीम ने कराया सुरक्षित और नॉर्मल प्रसव* *छिंदवाड़ा के स्वास्थ्य कर्मियों ने संवेदनशील, सतत् समर्पित और संयुक्त प्रयासों से बचाई माता और नवजात की जान*

गंभीर हालातों में भी स्वास्थ्य की टीम ने कराया सुरक्षित और नॉर्मल प्रसव* *छिंदवाड़ा के स्वास्थ्य कर्मियों ने संवेदनशील, सतत् समर्पित और संयुक्त प्रयासों से बचाई माता और नवजात की जान*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d