• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

धरवारा और बाकल में संयुक्‍त जांच दल ने किया धान के स्‍टॉक का भौतिक सत्‍यापन 248 बोरी धान किया जब्‍त, मांगे दस्‍तावेज कलेक्‍टर के सख्‍त रूख से व्‍यापारियों में मचा हड़कंप

by Manish Gautam Chiefeditor
December 9, 2025
in कटनी
0
धरवारा और बाकल में संयुक्‍त जांच दल ने किया धान के स्‍टॉक का भौतिक सत्‍यापन  248 बोरी धान किया जब्‍त, मांगे दस्‍तावेज  कलेक्‍टर के सख्‍त रूख से व्‍यापारियों में मचा हड़कंप
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (09 दिसंबर) – जिला प्रशासन की सख्‍ती की वजह से समर्थन मूल्‍य पर अवैध रूप से धान की बिक्री कर अनुचित लाभ उठाने की मंशा रखने वाले लोगों पर हो रही ताबड़तोड कार्यवाहियों की वजह से उनके कुत्सित मंसूबों पर पानी फिर गया है। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी द्वारा धान के अवैध भंडारण में लिप्‍त दलालों व व्यापारियों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करने के दिये निर्देश के बाद जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण और छापेमारी की कार्यवाही सतत रूप से जारी है।

          इसी क्रम में मंगलवार को राजस्‍व अनुभाग बहोरीबंद के ग्राम धरवारा और ग्राम बाकल में कलेक्‍टर द्वारा गठित संयुक्‍त जांच दल ने 4 स्‍थानों पर औचक निरीक्षण कर 4 हजार 987 बोरियों में रखा 1 हजार 981 क्विंटल धान के भंडार का भौतिक सत्‍यापन किया और गोदाम संचालकों को कलेक्‍टर द्वारा जारी धान निकासी पर रोक संबंधी आदेश से अवगत कराया।

संयुक्‍त जांच दल ने बाकल मेन रोड के आदर्श जैन के यहां से 620 बोरियों में भरा 248 क्विंटल धान जब्‍त किया। इनके द्वारा कोई भी वैध अभिलेख एवं दस्‍तावेज नहीं प्रस्‍तुत किया जा सका। जिस पर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्यवाही की जायेगी।

          संयुक्‍त जांच दल ने ग्राम धरवारा के संतोष कुमार लाल बिहारी यादव के यहां 1633 बोरियों में भरी 653 क्विंटल धान और ग्राम बाकल में प्रमोद कुमार रूपचन्‍द्र जैन के यहां 662 बोरियों में रखी 271.42 क्विंटल तथा बाकल में ही उपज स्‍वामी यशवंत राय के यहां 2072 बोरियों में रखी 808 क्विंटल धान के स्‍टॉक का भौतिक सत्‍यापन किया।

संयुक्‍त जांच दल में शामिल एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया, नायब        तहसीलदार बहोरीबंद आकाशदीप नामदेव और सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्‍ला, मंडी उपनिरीक्षक सीताराम मार्को, अभय दुबे व पटवारी प्रदीप लोधी शामिल रहे।

सभी व्‍यापारियों को संयुक्‍त जांच दल ने बताया कि कलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा समर्थन मूल्‍य पर धान उपार्जन की अवधि के दौरान 20 जनवरी तक धान निकासी प्रतिबंधित है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महापौर श्रीमती सूरी ने नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों के कराए जा रहे पेंच वर्क का किया निरीक्षण     अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने दिए दिशा निर्देश

महापौर श्रीमती सूरी ने नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों के कराए जा रहे पेंच वर्क का किया निरीक्षण अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने दिए दिशा निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d