नाली निर्माण कार्य होने के पूर्व ही पंचायत द्वारा राशि निकले जाने का आरोप सामने आया हैl
यह कोई पहली पंचायत नहीं है जहां निर्माण कार्य होने से पूर्व ही राशि निकाल ली गई l क्षेत्र की ऐसी कई पंचायते हैं जहां सरपंच सचिव अधिकारियों से मिलीभगत कर मनमानी तरीके से शासकीय राशि का दुरुपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे l लेकिन साठगाठ के चलते कोई कार्यवाही नहीं होने पर इनके हौसले बुलंद होते है जिसका खमीजा बेचारी जनता को भुगतना पड़ता है l
ऐसा ही एक ताजा मामला रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरखरी नंबर 2 फिर से प्रकाश मैं आया है l इसके पूर्व सरपंच सचिव ने नलजल योजना के नाम पर लाखों रुपए की राशि निकली गई थी l जबकि हकीकत है कि वर्षो से पंचायत द्वारा पानी की एक बूंद भी ग्रामीणों को नसीब नही हुई थी l और अब यह नाली निर्माण कार्य को बीच मैं ही छोड़कर राशि निकाल ली गई l
ऐसे मैं शासकीय विकास कार्यो में धांधली के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि मथुरा यादव के घर से तालाब तक पक्की नाली निर्माण कार्य पांचवा वित्त आयोग योजना से 592000/ रुपए राशि की दिनांक 26 जनवरी 2025 को स्वीकृत की गई थी l परंतु पंचायत द्वारा पक्की नाली निर्माण कार्य को तालाब तक जेसीबी मशीन से गड्ढा करा बीच मैं ही छोड़ दिया गया है और फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को ठेंगा दिखाने का कार्य किया है
वहीं ग्रामीणों ने पंचायत को दोषीठहराते हुए इस मामले की उच्च अधिकारियों से जांच कराए जाने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है ।
हरिशंकर बेन


