• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मध्यान्ह भोजन एवं शिक्षा की गुणवत्ता परखी जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने विद्यालय व आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण, बच्चों का बढ़ाया हौसला

by Manish Gautam Chiefeditor
December 5, 2025
in कटनी
0
मध्यान्ह भोजन एवं शिक्षा की गुणवत्ता परखी जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने विद्यालय व आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण, बच्चों का बढ़ाया हौसला
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नमन ने बताया पानी का महत्व, छवि ने सुनाई कविता, कुपोषण पर जताई चिंता

कटनी | 05 दिसंबर —
जिले में शिक्षा, पोषण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने माध्यमिक शाला बड़गांव एवं आंगनबाड़ी केंद्र रैपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता और मध्यान्ह भोजन की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सुश्री कौर ने विद्यार्थियों से पूछा — आपका नाम क्या है, किस कक्षा में पढ़ते हो, आज क्या पढ़ा, क्या खाया और आगे क्या बनना चाहते हो?
इन सवालों के जवाब में कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर सहित अन्य उच्च पदों पर जाने की इच्छा व्यक्त की।

“सपने पूरे करने के लिए अभी से तैयारी जरूरी” — सीईओ

विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए सीईओ सुश्री कौर ने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए अभी से मेहनत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पिछले तीन वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने, नियमित अध्ययन और जिज्ञासा बनाए रखने की सलाह दी।
इस दौरान उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया और नियमित रूप से उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों से अन्य बच्चों को प्रेरित होने के लिए कहा गया। साथ ही मध्यान्ह भोजन के वितरण और गुणवत्ता की जानकारी बच्चों से ली गई।

नमन ने बताया पानी का महत्व, छवि ने सुनाई जोशपूर्ण कहानी

सीईओ के आग्रह पर नमन रैदास ने जल संरक्षण और पानी के महत्व पर अपने विचार रखे, वहीं छवि मिश्रा ने जोश से भरी प्रेरक कहानी सुनाई। इस पर सुश्री कौर ने दोनों बच्चों की सराहना करते हुए अन्य छात्रों से तालियाँ बजवाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

आंगनबाड़ी निरीक्षण में कुपोषण पर जताई चिंता

आंगनबाड़ी केंद्र रैपुरा के निरीक्षण के दौरान सीईओ सुश्री कौर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से चर्चा की तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों से संवाद किया।
उन्होंने कुपोषित बच्चों की जानकारी लेकर चिंता जताई और उनके लिए बेहतर देखभाल एवं नियमित पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि माताओं से संपर्क कर बच्चों को स्वच्छ एवं उचित रूप से तैयार कर आंगनबाड़ी केंद्र भेजना सुनिश्चित करें।

पीडीएस भवन व आदिवासी कन्या छात्रावास का भी किया निरीक्षण

सीईओ सुश्री कौर ने पीडीएस भवन रैपुरा का निरीक्षण करते हुए दुकान प्रभारी से दुकान खुलने के दिवस, स्टॉक की स्थिति एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिए कि सूचना पटल पर दुकान के दिवस, उपलब्ध सामग्री, स्टॉक स्थिति एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके बाद उन्होंने आदिवासी कन्या छात्रावास घुघरा का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधे संवाद किया तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। आवश्यक सुधार एवं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत रीठी के सीईओ राजेश नरेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, प्रभारी अधिकारी मीडिया योगेंद्र कुमार असाटी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

MP NEWS CAST
मनीष गौतम | संपादक
📞 9993205230

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने विकासखंड रीठी की बड़गांव,घुघरा और रैपुरा ग्राम पंचायतों का किया आकस्मिक निरीक्षण*

*जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने विकासखंड रीठी की बड़गांव,घुघरा और रैपुरा ग्राम पंचायतों का किया आकस्मिक निरीक्षण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d