रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नर्मदापुरम द्वारा वीआईटी यूनिवर्सिटी सीहोर (भोपाल) में हुई छात्रों के साथ निंदनीय घटना के विरोध में यूनिवर्सिटी प्रबंधन का पुतला जलाकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक मृदुल नाथ चौहान के नेतृत्व में बुधवार शाम सतरस्ता काली मंदिर चौराहे पर सैकड़ो परिषद के कार्यकर्ताओं ने घंटो प्रदर्शन किया। वहीं विभाग संयोजक मृदुलनाथ चौहान ने बताया कि वीआईटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन की मनमानी, खस्ता पड़ी मिलने वाले गुणवत्ताहीन भोजन, प्रदूषित पानी, पेयजल पानी की खस्ता पड़ी व्यवस्थाओं से छात्राओं की तबीयत बिगड़न एवं अन्य रोगों के लक्षण पाए जाने को मिले। इन व्यवस्थाओं के सुधार के लिए बार-बार यूनिवर्सिटी प्रबंधन को ज्ञापन से सुधार की मांग की गई परंतु वहां सुधार नहीं हुआ। तब VIT यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा शांति पूर्वक प्रदर्शन करने लगे जिससे छात्रों के आंदोलन को भंग करने के लिए यूनिवर्सिटी के स्टाप, कर्मचारियों द्वारा लाठी, थप्पड़ से मारपीट की गई। जिससे छात्रों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। इस प्रकार की अराजकता, मारपीट का विद्यार्थी परिषद विरोध करता है। और मध्य प्रदेश सरकार से इस प्रदर्शन के माध्यम से मांग करता है कि जल्द से जल्द उच्च स्तरीय अधिकारियों की कमेटी बने और यूनिवर्सिटी की अनियमिताओ,अव्यवस्थाओं की जांच हो?अभाविप छात्रों के साथ हुई इस निंदनीय घटना का विरोध करता है। इस प्रकार की निंदनीय घटना जो छात्रों के साथ घटित हुई है उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है। और सरकार विश्वविद्यालय को अपने हाथ में ले व दोषियों पर सख्त से सख्त व कड़ी कार्यवाही करें जिससे पढ़ने वाले छात्रों को न्याय मिले। यदि सुनिश्चित रूप से कार्रवाई नहीं होती है तो अभाविप उग्र आंदोलन करेगी। विरोध प्रदर्शन में नगर मंत्री दिव्यांश शर्मा, सहमंत्री लवलेश गढ़वाल, धनंजय चौकसे, कृष्णा वंशकार, अंशुल, विवेक पटेल, युवराज यादव,अभिषेक पटेल, आयुष चौकसे, चंद्रशेखर गौर, अंकित गौर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।


