कलेक्टर के निर्देशानुसार विक्रेताओं से लिये गये सब्जियों के नमूने.
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रविवार को शहर में विक्रय की जाने वाली सब्जियों के नमूने लिए गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि कार्यवाही में दमोह नाका से दीनदयाल चौक स्थित सब्जी विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया तथा अमखेरा एवं गोहलपुर क्षेत्र में उत्पादित गोभी, पालक, मेथी, बंद गोभी और लौकी के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल प्रेषित किये गये।