छिन्दवाड़ा/30 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार नवागत सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में ज़िले के आबकारी अमले द्वारा आज व्रत चौरई अंतर्गत चांद में आबकारी विभाग के द्वारा अलग-अलग स्थानों में दबिश दी गई। जिसमें व्रत के ग्राम चांद के धौलपुर, कोटलबर्री, उमरहर, सांख, जटामा, कुहिया में दबिश के दौरान अलग- अलग स्थानों से 1500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 30 लीटर अवैध हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं एक चढ़ी भट्टी बरामद की गई तथा मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क 34(1) च के तहत प्रकरण कायम किया गए। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कुमारी भारती गौड़ एवं आबकारी आरक्षक भारती मरकाम उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


