वार्डवासियों से मुलाकात कर SIR में जल्द से जल्द सभी को नाम जोड़ने हेतु की अपील*
*निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने हेतु संबंधित को किया निर्देशित*
शहर को स्वच्छ सुन्दर और विकसित बनाने के संकल्प के साथ महापौर अहके जी आपका महापौर आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर वार्डवासियों को होने वाली समस्याओं से अवगत होते है एवं यथाशीघ्र संबंधित को निर्देशित समस्याओं के समाधान हेतु अग्रसर रहते है इसी क्रम में आज महापौर विक्रम आहके वार्ड क्रमांक 45 पहुंचे इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें SIR पोर्टल पर जल्द से जल्द अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए हर नागरिक का SIR में पंजीकरण आवश्यक है।
महापौर विक्रम आहके ने वार्ड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद धनराज भूरा भावरकर, तथा गयसउद्दीन पाशा, मनीष सोनी, राजेश राउत, संतोष दुबे, गौरव सूर्यवंशी, नरेंद्र मिश्रा, गोविंद मालवीय सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। महापौर ने सभी से संवाद कर वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


