भोपाल।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाली दिसंबर 2025 की परीक्षाओं की आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। इस योजना के तहत 10वीं और 12वीं बोर्ड में असफल रहे विद्यार्थियों को दोबारा सफल होने का अवसर दिया जाता है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक आयोजित होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक चलेंगी। इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में कराई जाएंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होंगी।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे विषयवार तिथियों का मिलान समय रहते कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। साथ ही परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। जैसे ही इससे संबंधित कोई अपडेट आएगी, छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा।मीडिया सूत्र


