• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 27, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*कलेक्टर श्री नारायन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 29, 2025
in छिन्दवाडा
0
*कलेक्टर श्री नारायन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/29 नवंबर 2025/ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार लाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एएनसी पंजीयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले में अब तक 75 प्रतिशत पंजीयन हुआ है, जबकि चौरई, छिंदवाड़ा अर्बन एवं ग्रामीण तथा परासिया में कम पंजीयन मिलने पर कलेक्टर ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी डीएचएस बैठक में इन विकासखंडों में प्रगति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। कम डिलीवरी वाले प्रसव केंद्रों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर श्री नारायन ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी का समय पूरी अनुशासन से पालन किया जाए। बीएमओ को निर्देशित किया गया कि वे नियमित मॉनीटरिंग करें और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें। संस्थागत प्रसव की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 96 प्रतिशत प्रसव स्वास्थ्य संस्थाओं में हुए हैं। तामिया, जुन्नारदेव, छिंदवाड़ा रूरल और अर्बन में कम उपलब्धि मिलने पर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। तामिया में अधिक होम डिलीवरी पर कलेक्टर श्री नारायन ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए मैदानी स्टाफ से कारणों की समीक्षा कर शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को कहा।

स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देशित किया कि जिन विकासखंडों में चिकित्सकों की संख्या अधिक है, वहां से निकटतम क्षेत्रों में रोस्टर के माध्यम से ड्यूटी लगाई जाए। आयुष चिकित्सा अधिकारियों को ओपीडी में तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के सूचकांकों की समीक्षा आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मातृ मृत्यु (एमडीआर) के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर श्री नारायन द्वारा स्पष्ट रूप से दिए गए।

सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत ग्राम-वाइज एएनसी सूची बीएमओ के पास उपलब्ध रखने और अगली बैठक में एएनसी की महावर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। आशा कार्यकर्ताओं के कमजोर प्रदर्शन पर बीसीएम को जिम्मेदार ठहराते हुए सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया। टीकाकरण कार्यक्रम में तामिया, जामई और बिछुआ की प्रगति कम रहने पर जागरूकता कार्यक्रम, दीवार लेखन तथा आईईसी गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया गया।

एनआरसी कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई तथा बीएमओ को सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। शिशु मृत्यु (सीडीआर) एवं आईएमआर की मासिक समीक्षा जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए।

एनसीडी कार्यक्रम की प्रगति धीमी रहने पर जिला नोडल अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से कठोरता से सुधार लाने को कहा गया। आरबीएसके के अंतर्गत स्क्रीनिंग कार्य संतोषजनक पाया गया, लेकिन सर्जरी कम होने पर कलेक्टर श्री नारायन ने नोडल अधिकारी को रोग-वार जानकारी संकलित कर सुधारात्मक योजना प्रस्तुत करने को कहा। परिवार कल्याण कार्यक्रम में कम प्रतिशत उपलब्धि पर अधिक से अधिक नसबंदी कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में फूड बास्केट वितरण कार्य कम पाया गया, जिस पर मोहखेड़, अमरवाड़ा और परासिया के स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिकल सेल कार्यक्रम, मलेरिया नियंत्रण तथा डेंगू उपचार में संबंधित अधिकारियों को प्रगति सुधारने की हिदायत दी गई। अंधत्व निवारण कार्यक्रम में 17,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 8,163 उपलब्धि होने पर शेष लक्ष्य को कैंप लगाकर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश गोन्नाडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, समस्त बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*“मुस्कान अभियान” का जिला स्तरीय भव्य समापन : छात्रों को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम व राहवीर योजना की व्यापक जानकारी*

*“मुस्कान अभियान” का जिला स्तरीय भव्य समापन : छात्रों को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम व राहवीर योजना की व्यापक जानकारी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d