भोपाल। मध्यप्रदेश जनसम्पर्क अधिकारी संघ और विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा घोषित कलमबंद हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय आज आयुक्त जनसम्पर्क के साथ तीन सत्रों में चली विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया।
जानकारी के अनुसार, श्री गणेश कुमारज जायसवाल, राज्य प्रशासनिक सेवा (2012), उपयुक्त राजस्व नर्मदापुरम संभाग को अपर संचालक जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल में पदस्थ किए जाने के संबंध में जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा 27 नवंबर 2025 को कलमबंद हड़ताल की गई थी।
आयुक्त जनसम्पर्क के साथ आज तीन चरणों में हुई बैठक में दिए गए आश्वासन के बाद अधिकारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ एवं वाहन चालक संघ द्वारा संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया कि कलमबंद हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया जाता है।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, जनसम्पर्क विभाग, मंत्रालय भोपाल को भी सूचित कर दिया गया है। कर्मचारी संगठनों ने उम्मीद जताई है कि विभागीय आश्वासनों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।


