एमपी के हर विकासखंड में 1 दिसंबर को होगा गीता के 15वें अध्याय का पाठ अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर जन-जन तक पहुंचेगा श्रीकृष्ण का संदेश
आगामी एक दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के सभी विकासखंडों, जिलों और संभागीय मुख्यालयों पर श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का पाठ किया जाएगा। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी का संदेश जन-जन तक पहुंचे, यही इस पवित्र आयोजन का लक्ष्य है। इस अवसर पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता (ऑनलाइन) आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए geetamahotsav.com पर क्लिक करें। आइए, इस उत्सव से जुड़कर सनातन संस्कृति को विस्तार देने में योगदान दें।