• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*जनसुनवाई के अंतर्गत सुनी गई 113 आवेदकों की समस्यायें*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 25, 2025
in छिन्दवाडा
0
*जनसुनवाई के अंतर्गत सुनी गई 113 आवेदकों की समस्यायें*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/25 नवंबर 2025/ राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गनिर्देशन में एडीएम श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 113 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, पैतृक संपत्ति का बटवारा करने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। इसके साथ ही कलेक्टर श्री नारायन के निर्देशानुसार जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों के लिए फ्री शुगर और बीपी जाँच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है ।

जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम केदारपुर के श्री रूपचंद मालवी ने पैतृक भूमि का बंटवारा करने, ग्राम मड़काढाना के ग्रामवासियों ने मड़काढाना से तोरणवाडी के रास्ते शासकीय भूमि पर अनावेदकगणों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने, ग्राम इसरा उमरिया की श्रीमती सरस्वती नाथ ने दिव्यांग पुत्री को दिव्यांगता पेंशन दिलाने, ग्राम पंचायत केरिया के ग्राम चोरगांव के श्री चक्रपाल पाल ने समग्र आईडी में नाम सुधारने, ग्राम लोटिया के ग्रामीणों ने ग्राम लोटिया से झिरपानी मार्ग पर स्थित नाले पर पुलिया निर्माण कार्य कराने व ग्राम सिंगोड़ी की श्रीमती सुरेखा ने अपने पुत्र की मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता दिलाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये।

इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम श्री सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व श्रीमती अंकिता त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

*शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.