कटनी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत द्वारका–सोमनाथ यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह विशेष तीर्थयात्रा 12 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। कटनी जिले के लिए कुल 250 बर्थ निर्धारित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर रखी गई है।
शासन ने नगरीय क्षेत्र में संपूर्ण आवेदन प्रक्रिया व व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। निगम सीमांतर्गत रहने वाले इच्छुक यात्री निर्धारित तिथि तक नगर निगम कार्यालय, कक्ष क्रमांक 66 (निर्वाचन/जनगणना शाखा) में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन पत्र www.dharmasva.mp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
- 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एवं उनके पति-पत्नी (महिला को 2 वर्ष की आयु छूट) आवेदन करने पात्र हैं।
- 65 वर्ष से अधिक आयु के यात्री अपने साथ एक सहायक ले जा सकते हैं।
- आवेदन पत्र के साथ समग्र आईडी, वोटर आईडी या आधार कार्ड की प्रतिलिपि अनिवार्य है।
- अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे।


