लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था की है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट है। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने शहर के बस स्टैंड व जिला अस्पताल में अलाव जलाने की व्यवस्था की है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट है जिस कारण सुबह शाम और रात के समय ठंड से परेशान राहगीर, श्रमिक और जरूरतमंद नागरिकों को तत्काल गर्माहट और सुविधा मिल सके।
निगम द्वारा संचालित कलेक्ट्रेट के पास और नरसिंहपुर नाका स्थित रैन बसेरा है जहां पर महिलाओं और पुरुषों को ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां रुकने वाले लोगों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। रैन बसेरे में निशुल्क रूम हीटर, कंबल, धुली हुई चादर, रजाई सहित एलइडी टीवी की व्यवस्था की गई है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


