*झांसी / आगरा (उप्र)..!!!* सामाजिक संस्था नवप्रभात की महिला प्रकोष्ठ कृति द्वारा संपूर्ण भारतीय राष्ट्र को मासूम बेटियों व नारी अस्मिता के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध से मुक्त भारतीय राष्ट्र के रूप में रूपांतरित करने के लिए संचालित महिला हेल्पलाइन वेदना एक-दर्द/ जनसंदेश समूह एवं फ्रेंड्स क्रिएटिविटी क्लब समूह की महिला सदस्यों की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल एवं अनुशासन निगरानी कमेटी मुख्यालय झांसी के दिशा निर्देशानुसार संपूर्ण भारत वर्ष के अपने-अपने शहरों में संस्था के सदस्यों ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा चित्र के समक्ष दीपांजलि के दो दीप जलाकर राष्ट्र रक्षा-महिला सुरक्षा विषयक जन संकल्प अभियान का शुभारंभ मुख्यालय झांसी में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई पार्क एवं फतेहचंद इंटर कॉलेज आगरा उप्र में मिशन शक्ति फेस 5.0 मुख्य उद्देश्य अंतर्गत नारी सम्मान-नारी स्वाबलंबन- नारी सुरक्षा के संकल्प उदघोष के साथ किया।
जन संकल्प कार्यशाला के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह इंदौलिया एवं संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल, महासचिव प्रिया अवस्थी उपस्थित रहें
जन संकल्प कार्यशाला की अध्यक्षता आगरा शाखा अध्यक्ष कविता गुप्ता एवं अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल ने की
जन संकल्प अभियान में संस्था महिला सदस्यों द्वारा सार्वजनिक स्थानों जैसे मंदिर,मस्जिद चर्च हो या गुरुद्वारा सहित सार्वजनिक पार्क में आने वाली सभी आयु वर्ग की स्कूली शिक्षार्थियों,किशोरियों, महिलाओं को महिला सुरक्षा के लिए उप्र सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के प्रेरक बिंदुओं की जानकारी देते हुए चुप्पी तोड़ो- सुरक्षा से नाता जोड़ो संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया
जन संकल्प अभियान में संस्था महिला सदस्यों ने रानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस के अवसर पर वीर रानी के साहस शौर्य पराक्रम से ओतप्रोत ओजश्वी व्यक्तित्व को नमन करते हुए संपूर्ण भारतीय राष्ट्र की नारी शक्ति से यह आह्वान किया कि आज जबकि संपूर्ण भारतीय राष्ट्र में मासूम बेटियों और नारी अस्मिता के साथ दुष्कर्म कुकर्म दुर्व्यवहार की घटनाएं आम हो चुकी हैं ऐसे समय में हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि अपने आसपास सजग और सक्रिय दृष्टि बनाए रखें और किसी भी मासूम बेटी या महिला के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार देखने पर उसे अनदेखा ना करें चुपचाप ना रहे खामोश ना रहे बल्कि गोपनीय रूप से उस आपराधिक घटनाओं की जानकारी निकटतम पुलिस थाने में देने या 112 पर देने के लिए सजग रहे, क्योंकि यह नैतिक सक्रियता मासूम बेटियों व महिलाओ की निजता गरिमा व सम्मान की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
जन संकल्प अभियान में पार्क में एवं विद्यालय में आने वाले स्कूली शिक्षार्थियों किशोरियों एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर संकल्प अभियान में प्रतिभाग किया एवं संस्था द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन के विकास कार्यों की सराहना करते हुए स्वयं की सुरक्षा के लिए संकल्पित होने का दृढ़ संकल्प लिया।
विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में वैष्णवी कनिष्क, अल्तिशा , सलमा ताजिम , खुशबू, कृष्णा, जुनैद आदि शिक्षार्थियों ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई स्वरूप में सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति दी जिस पर उपस्थित सभी श्रोता गणों ने भाव भरी सराहना व्यक्त की
जन संकल्प अभियान का संचालन मुख्यालय झांसी में अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल एवं आगरा शाखा में वरिष्ठ संयोजिका शैलजा गुप्ता ने किया!!
अंत में संस्था मुख्यालय अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रानी लक्ष्मीबाई जन्म दिवस समारोह को सफल बनाने में रूपम अग्रवाल, कविता गुप्ता,अर्चना अग्रवाल, शैलजा गुप्ता , श्वेता खंडेलवाल, छाया अग्रवाल, उषा श्रीवास्तव,सुनीता गर्ग,इंदिरा बाथम , मुन्नी सोनी, लाडो अग्रवाल,कविता श्रीवास्तव,रुचि निगम, कुसुम कैथवास प्रेमलता वर्मा, शैलजा गुप्ता श्वेता खंडेलवाल एवम विद्यालय प्रबंधन से मीतू सिंह, ललिता सरीन, अंकित शर्मा, संतोष कुमार दिवाकर रेखा गुप्ता राधा गुप्ता प्रत्यक्ष /अप्रत्यक्ष सभी सदस्यों व सहयोगी मीडिया बंधुओ का विशेष सहयोग एवम योगदान सराहनीय रहा।
*निवेदक*
*महिला प्रकोष्ठ कृति/अनुशासन निगरानी कमेटी*
*नव-प्रभात “कृति” संस्था (मुख्यालय झांसी)*
*व्हाट्सएप 9889744303*


