छिंदवाड़ा। जनपद पंचायत जुन्नादेव के अंतर्गत ग्राम नजरपुर स्थित धरा डेयरी की संचालिका समीक्षा देशमुख ने गोसेवा की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी निजी डेयरी में स्वयं के खर्च पर 15 गायों को आश्रय देने का संकल्प लिया है।
समीक्षा देशमुख का कहना है कि जिस तरह शासन-प्रशासन पूरे प्रदेश में गौशालाओं का निर्माण कर गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, उसी भावना के साथ उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर यह कदम उठाया है। उनकी इस पहल से न केवल बेसहारा गायों को संरक्षण मिल रहा है बल्कि समाज में गोसेवा के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
जिलेभर के हिंदू संगठनों और गौसेवकों ने समीक्षा देशमुख के इस निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और उन्हें गौसेवा के प्रति समर्पण भाव का प्रतीक बताया है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


