मध्यप्रदेश में पर्यटन को नई उड़ान — पीएम श्री हेलो टूरिज़्म सेवा का औपचारिक संचालन शुरू
मध्यप्रदेश में आज से पर्यटन के नए युग की शुरुआत हो गई है। “विकास भी, विरासत भी” की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में पीएम श्री हेली टूरिज़्म सेवा का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर जारी पोस्टर में प्रधानमंत्री और प्रदेश के नेताओं की मौजूदगी पर्यटन विस्तार के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
देश में पहली बार — मध्यप्रदेश में इंटर-स्टेट हेलीकॉप्टर सेवा
मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहाँ पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए अंतर-राज्यीय हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की गई है। इससे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और वन्यजीव पर्यटन स्थलों तक पहुंचना और भी आसान और तेज़ हो जाएगा।
कौन-कौन से रूट शामिल?
⛳ आध्यात्मिक पर्यटन
- इंदौर
- उज्जैन
- ओंकारेश्वर
🏞 इको टूरिज़्म सेक्टर
- भोपाल
- मांडू
- पचमढ़ी
🦁 वन्यजीव पर्यटन
- जबलपुर
- कान्हा
- बांधवगढ़
पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
नई हेलीकॉप्टर सेवा से न सिर्फ पर्यटकों को प्रीमियम और तेज़ यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रदेश के पर्यटन सेक्टर, स्थानीय रोजगार, होटल उद्योग और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।


