• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*“सतर्क रहो – सुरक्षित रहो” : कटनी पुलिस और SBI के संयुक्त अभियान में 300+ छात्रों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 19, 2025
in कटनी
0
*“सतर्क रहो – सुरक्षित रहो” : कटनी पुलिस और SBI के संयुक्त अभियान में 300+ छात्रों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। डिजिटल भारत को साइबर-सुरक्षित बनाने की दिशा में कटनी पुलिस ने आज एक और मजबत कदम बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, भा.पु.से. के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में SVP इंग्लिश मीडियम स्कूल में भव्य साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 300 से अधिक उत्साही छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं आरक्षक चंदन प्रजापति ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।

*कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ*

🔐 बच्चों को सिखाए गए जीवन-रक्षक टिप्स
– फ्रॉड कॉल, फिशिंग लिंक, फेक KYC, OTP एवं UPI ठगी से कैसे बचें
– सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल और ब्लैकमेलिंग के खतरे
– मजबूत पासवर्ड, 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और सुरक्षित ऐप डाउनलोड के नियम

⚠️ एक सच्ची घटना ने सबको हिला दिया – साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर (तत्कालीन थाना प्रभारी माधव नगर) ने बताया कि करीब साल भर पहले माधव नगर क्षेत्र के एक स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप में ठग ने महिला शिक्षक की क्लोन DP लगाकर बच्चों से अश्लील फोटो माँगे थे।
बच्चों की तुरंत सूचना, शिक्षकों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से अपराध होने के पूर्व ही समस्या का समाधान कर दिया गया था। यह वास्तविक केस सुनकर पूरा सभागार सन्न रह गया और हर बच्चे ने ठान लिया – “हम सतर्क रहेंगे!”

🙋‍♂️ बच्चों के सवालों की बौछार – अधिकारियों के सीधे-स्पष्ट जवाब – “मैम का फेक अकाउंट कैसे पहचानें?”, “गेमिंग ऐप से पैसे कैसे बचें?” जैसे दर्जनों सवालों का अधिकारियों ने तुरंत समाधान बताया।

🎭 कठपुतली नाटक और SBI विशेषज्ञों का रोचक योगदान
SBI के प्रबंधक शिवम ठाकुर एवं अनिकेत माहेश्वरी (SBI नेवी) ने असली बैंकिंग फ्रॉड के केस समझाए। कठपुतली नाटक “ठग का जाल” ने हँसते-हँसाते बच्चों को साइबर ठगी की पूरी कहानी सिखा दी।

🤝 समापन में गूंजा नारा – “सुरक्षित डिजिटल भारत हमारा संकल्प”
– सभी 300+ बच्चों ने साइबर सुरक्षा की सामूहिक शपथ ली
– जागरूकता पर्चे, स्टिकर, पत्रिकाएँ वितरित किए गए
– सबसे सक्रिय बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251119-WA0036.mp4

पुलिस अधीक्षक *श्री अभिनय विश्वकर्मा, भा.पु.से. का सन्देश* – “स्मार्टफोन आपके हाथ में है, लेकिन उसकी सुरक्षा की चाबी आपकी सतर्कता में है। एक जागरूक बच्चा पूरे परिवार को साइबर ठगी से बचा सकता है। आइए, हम सब मिलकर कटनी को देश का सबसे साइबर- सुरक्षित जिला बनाएँ।
किसी भी संदेह पर तुरंत 1930 डायल करें – हम 24×7 आपके साथ हैं।”

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
UNESCO World Heritage में खजुराहो का विशेष महत्‍व है। यहां पत्‍थर और मूर्तियां भी बोलती हैं।  आज खजुराहो, छतरपुर में ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ होटल का उद्घाटन किया। इस होटल से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

UNESCO World Heritage में खजुराहो का विशेष महत्‍व है। यहां पत्‍थर और मूर्तियां भी बोलती हैं। आज खजुराहो, छतरपुर में 'द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस' होटल का उद्घाटन किया। इस होटल से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d