मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कटनी से द्वारका-सोमनाथ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित
कटनी – मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत द्वारका-सोमनाथ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह यात्रा 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। कटनी जिले के लिए इस यात्रा में कुल 250 बर्थ आवंटित किए गए हैं। यात्रा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर तक निर्धारित की गई है। द्वारका-सोमनाथ तीर्थयात्रा के आवेदन पत्र जमा करने एवं संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगरीय क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त और सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है। *आवेदन प्रक्रिया* आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.dharmasva.mp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्नी (महिला को 2 वर्ष की छूट) आवेदन कर सकते हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के आवेदक अपने साथ एक सहायक ले जा सकते हैं। आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ समग्र आईडी, वोटर आईडी या आधार कार्ड की प्रतिलिपि देना अनिवार्य है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।