शासकीय महाविद्यालय चौरई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सक्रिय एवं प्रतिभावान स्वयंसेवक शिवम सनोड़िया ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में राष्ट्रीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर में दस दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित प्रमुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें देशभर से चयनित स्वयंसेवक भाग लेते हैं।
महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रशेखर उसरेठे ने बताया कि शिवम ने शिविर के दौरान पर्वतीय वातावरण के अनुरूप कई महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, पर्वतीय ट्रैकिंग, रिवर क्रॉसिंग, ऑब्सटेकल ट्रेनिंग, टेंट लगाना, मॉर्निंग वॉक और व्यायाम जैसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों ने उनकी शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और टीमवर्क कौशल को सुदृढ़ किया और पर्वतीय परिस्थितियों से निपटने का वास्तविक अनुभव प्रदान किया।
इसके अलावा शिवम ने माउंटेन हजार्ड्स, रकसैक उपयोग, पर्वतीय शिष्टाचार जैसे विषयों पर आयोजित विशेषज्ञ कक्षाओं में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं समापन समारोह में भी उनकी सहभागिता उल्लेखनीय रही।
शिवम सनोड़िया की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रो. रविन्द्र नाफड़े, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश कुमार ठाकुर, महाविद्यालय परिवार से डाॅ. राजेश कुमार कहार, डाॅ. रामकुमार उसरेठे, डाॅ. सबाहत अंजुम कुरैशी, श्री लक्ष्मीकांत डहरवाल, डाॅ. आशुतोष सिंह गौर, डाॅ. विकास शर्मा, डाॅ. प्रदीप पटवारी, डाॅ. पुष्पकरराज मालवीया, डाॅ. विनोद बुड़ेकर, डाॅ. कृष्णा लहरपुरे, डाॅ. फरहत हक, श्री नरेन्द्र डेहरिया एवं श्री भगवानदास जावरे ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया है कि शिवम भविष्य में भी अपने समर्पण और कौशल से संस्थान का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


