• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर अशीष तिवारी नें ठंडी और शीतलहर से बचाव एवं सुरक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
November 17, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर अशीष तिवारी नें ठंडी और शीतलहर से बचाव एवं सुरक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने ठंडी से बचाव के लिए जिलेवासियों को सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। कलेक्‍टर ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और अस्‍पतालों को सतर्क रहने और समय पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

          कलेक्‍टर ने अस्‍पतालों में ठंडी से बीमार लोगों के उपचार व्‍यवस्‍था को कारगर और प्रभावी बनाने के लिए मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी सहित खंड चिकित्‍सा अधिकारियों द्वारा जिला चिकित्‍सालय और सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र व उपस्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों में समुचित व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही शीतघात और हाइपोथर्मिया से उत्‍पन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं की त्‍वरित पहचान और प्राथमिक उपचार की समुचित व्‍यवस्‍था सभी अस्‍पतालों में करने के लिये कहा गया है।

सुरक्षात्मक उपाय एवं सावधानियाँ

          स्थानीय स्तर पर संचार माध्यमों से मौसम संबंधी पूर्वानुमानों के प्रति जागरूक रहने की नागरिकों को सलाह दी गयी है। मौसम के पूर्वानुमानों का पालन करें। शीतलहर के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और घर के अंदर ही रहें। ठंड में लंबे समय तक बाहर न रहें। ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनकर सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को ढककर रखें। विटामिन सी युक्त फल और सब्जियां खाएं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गर्म तरल पदार्थों का सेवन करें। आस-पड़ोस में रहने वाले वृद्धजनों और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नाक बहना, नाक बंद होना, फ्लू और नाक से खून आने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

बंद कमरों में अंगीठी और कोयले का उपयोग न करें

          कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता का खतरा बंद कमरों में अंगीठी या फायर पॉट का उपयोग करने से होता है, जिससे जान का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बंद कमरों में अंगीठी फायर पॉट का प्रयोग न करें। फ्रॉस्टबाइट के दौरान त्वचा सफेद या फीकी पड़ सकती है। कपकपी, मांसपेशियों में अकड़न, बोलने में कठिनाई, अधिक नींद आना, सांस लेने में कठिनाई और बेहोशी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है और इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हाइपोथर्मिया से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत गर्म कपड़े पहनाएं और उसे गर्म स्थान पर रखें। कंबल, तौलिया या चादर से शरीर को ढकें। गर्म पेय पदार्थ देकर शरीर के तापमान को बढ़ाएं। लक्षणों के बढ़ने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लें। शराब का सेवन न करें, क्योंकि यह शरीर के तापमान को घटाता है और रक्त धमनियों में संकुचन करता है। फ्रॉस्टबाइट प्रभावित अंगों को रगड़ने से बचें, इससे और अधिक नुकसान हो सकता है। बेहोश व्यक्ति को तरल पदार्थ न पिलाएं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महापौर सूरी ने किया डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन, नागरिकों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा        शिवाजी व इंदिरा गांधी वार्ड में 31 लाख के डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन क्षेत्रीय पार्षद व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न        नगर के विकास को मिली नई गति

महापौर सूरी ने किया डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन, नागरिकों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा शिवाजी व इंदिरा गांधी वार्ड में 31 लाख के डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन क्षेत्रीय पार्षद व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न नगर के विकास को मिली नई गति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d