• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शिक्षा में क्रांति की तैयारी: कलेक्टर तिवारी ने सख़्त निर्देश, अब परिणाम ही पैमाना! कटनी की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा एक्शन: कलेक्टर तिवारी का ड्रीम मॉडल शुरू!

by Manish Gautam Chiefeditor
November 15, 2025
in कटनी
0
शिक्षा में क्रांति की तैयारी: कलेक्टर तिवारी ने सख़्त निर्देश, अब परिणाम ही पैमाना!  कटनी की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा एक्शन: कलेक्टर तिवारी का ड्रीम मॉडल शुरू!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी के स्कूलों में बड़ा बदलाव: ई-लाइब्रेरी से लेकर निपुण शाला तक कलेक्टर ने तय की दिशा!

कटनी – जिले की शैक्षणिक गुणवत्‍ता में परिणामोन्‍मुखी सुधार के लिए डाइट और शिक्षा विभाग समन्वित रूप से मजबूत दृढ़ इच्‍छाशक्ति के साथ कार्य करें। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश शुक्रवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भी मौजूद रही।

कलेक्‍टर ने अपार आईडी बनाने के लिए स्‍कूलों में आधार केंद्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र वर्तमान में उपलब्ध नहीं है, उन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र शाला को प्राप्त आकस्मिक निधि का उपयोग करते हुए लोक सेवा केंद्र के द्वारा बनवा कर शत-प्रतिशत अपार आईडी बनवायें। कलेक्‍टर ने ड्रॉप बॉक्स के बच्चों का कार्य पूर्ण कर मैपिंग पूर्ण करने के साथ विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र में तीन-तीन शालाओं को निपुण शाला बनाने हेतु निर्देशित करते हुये अधिक प्रयास की आवश्यकता वाली शालाओं के अकादमिक उन्नयन हेतु प्रत्येक शाला में मेंटर की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्य योजना बनाकर सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही डाइट फैकल्टी को अकादमिक तथा मॉनिटरिंग की कार्य योजना बनाकर आवश्यक प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ऑनलाईन एजुकेशन फॉर स्‍कूल्‍स एण्‍ड हॉस्‍टल के लिए वन चैनल-वन सबजेक्ट-वन डिस्ट्रिक्‍ट वीडियो सेलेक्‍ट करने के निर्देश दिए।

*बनेंगी ई-लायब्रेरी*

बैठक में नवाचार के तहत शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय माधवनगर में ई-लाइब्रेरी की स्थापना से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फर्नीचर की कमी वाले विद्यालयों में डीएमएफ से फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित करते हुये कहा कि विद्यालयो को प्राप्त राशि से विद्यालय का जीर्णोद्धार व रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ अकाद‌मिक पर जोर देते हुये जिले की मॉनिटरिंग, संबधित एकीकृत प्रोफार्मा तैयार करने की जिम्मेदारी डाइट कटनी को दी गई।

समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने स्‍कूलों में नामांकन और पाठ्यपुस्‍तक वितरण के कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया। उन्‍होंने यूनिफॉर्म, चाइल्ड ट्रैकिंग एप, यू-डाइस पोर्टल, अपार आईडी, निपुण भारत, नवभारत साक्षरता, सांदीपनि तथा पीएम श्री विद्यालय के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह मरावी, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, प्राचार्य डाइट एमपी डुंग डुंग, सहायक संचालक शिक्षा राजेश अग्रहरी, अभय जैन, बीईओ कटनी सुश्री धनश्री जैन, एपीसी सुबरन सिंह, अनिल त्रिपाठी, रामभूषण अग्निहोत्री, प्रतिभा गर्ग, प्रीति सिंह, समस्त बीआरसीसी, सांदीपनि तथा पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्य, डाइट अकादमिक प्रभारी राजेंद्र असाटी व ब्लॉक साक्षरता सह समन्वयक उपस्थित रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 एम्बुलेंस बनी तस्करी का ‘तेज़ रफ़्तार’ साधन! पुलिस ने 52 पेटी शराब पकड़ी, ड्राइवर फरार

🚨 एम्बुलेंस बनी तस्करी का ‘तेज़ रफ़्तार’ साधन! पुलिस ने 52 पेटी शराब पकड़ी, ड्राइवर फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.