• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सुश्री कौर ने बड़वारा की 7 ग्राम पंचायतों के सचिवों और जीआरएस को जारी किए कारण बताओ सूचना पत्र

by Manish Gautam Chiefeditor
November 14, 2025
in कटनी
0
सुश्री कौर ने बड़वारा की 7 ग्राम पंचायतों के सचिवों और जीआरएस को जारी किए कारण बताओ सूचना पत्र
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

देखिए किन्हे मिले

कटनी -केवाईसी कार्य में न्यून प्रगति परिलक्षित होने पर जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत बड़वारा की 7 ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। अवगत होवे कि आम नागरिकों को ई- केवाईसी के अभाव में केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न होना पड़े इसके लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा समय सीमा की बैठक में निरंतर समीक्षा की जाकर ई केवाईसी कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देश दिए जा रहे हैं। किंतु उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं स्वेच्छाचारिता अपनाने जाने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 में विहित् प्रावधानों के तहत सात ग्राम पंचायतों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराए जाने 95% का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इन्हें 3 दिन में समक्ष में उपस्थित होकर देना होगा जवाब
जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायत बड़वारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत नदावन के सचिव कामता प्रसाद बर्मन एवं जीआरएस अतुल त्रिपाठी, सलैया सिहोरा की सचिव रंजना शुक्ला एवं जीआरएस भगवन देव दुबे ,कुठिया महंगवा के सचिव बलदाऊ त्रिपाठी एवं जीआरएस नीलेश कुमार पाटकर, मझगवां के सचिव मदनलाल केवट एवं जीआरएस इकबाल मोहम्मद, भजिया के सचिव इंद्रभान रजक एवं जीआरएस शेख आबिद,भुड़सा और भदौरा के ग्राम रोजगार सहायक क्रमशः राजेश विश्वकर्मा और रामलाल दुबे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर जवाब देने को कहा गया है। जारी नोटिस के मुताबिक नियत समय सीमा में प्रतिवाद प्रस्तुत नहीं करने अथवा उत्तर समाधान कारक नहीं पाए जाने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 में निहित प्रावधानों के तहत एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर श्री तिवारी के निवास पर पहुंचे बीएलओ, दिया गणना प्रपत्र कलेक्टर ने स्वयं भरा प्रपत्र, एप में दर्ज की गई जानकारी

कलेक्टर श्री तिवारी के निवास पर पहुंचे बीएलओ, दिया गणना प्रपत्र कलेक्टर ने स्वयं भरा प्रपत्र, एप में दर्ज की गई जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d