कटनी।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला प्रधान न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह–2025 का भव्य शुभारंभ 9 नवम्बर को मैथारन दौड़ के साथ हुआ।
कार्यक्रम का केंद्रीय संदेश था—
“न्याय के लिए दौड़ — कानूनी जनजागरूकता की ओर प्रत्येक कदम।”
इसी अवसर पर न्यायपालिका के सम्मुख उत्कृष्ट विधिक एवं सामाजिक सेवाएँ प्रदान करने के लिए समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी को जिला सत्र न्यायालय परिसर में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा जी के करकमलों से ‘न्यायोत्सव विधिक उत्कृष्ट सेवा सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
नुक्कड़ नाटक ने जीता सभी का मन
रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की व्याख्याता डा. गीतांजलि गौतम एवं श्री वेंकटेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में छात्र–छात्राओं द्वारा अद्भुत एवं प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैथारन दौड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन और आभार
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला विधिक सेवा सहायता अधिकारी श्री हर्षित बिसेन ने किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के व्यवहार न्यायाधीश/वरिष्ठ खंड–सचिव माननीय श्री सुमित शर्मा ने सभी सहयोगियों, पैरालीगल वॉलंटियर्स, न्यायधीशगण, पैनल अधिवक्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों व समुदायिक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।


