बिछुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई इस कार्रवाई में 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और मौके से लगभग 43,900 रुपये नगद, 9 कारें और 15 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है।फड़ में शामिल अधिकांश खिलाड़ी छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सौंसर, नागपुर और अमरावती जिलों के निवासी हैं। हालांकि पांच आरोपी मौके से भाग निकले — बंडू मर्सकोले, राजा साहू, रवि उर्फ रविन्द्र सांगोड़े, धन्ना उर्फ धनेश प्रजापति और असफाक।पकड़े गए प्रमुख आरोपियों में नरेश खोड़े, शुभम भागवत, सत्येत सिंह बाबरा, समीर शाह, शंकर आसरे और अन्य शामिल हैं। इन सभी की उम्र 19 से 55 वर्ष के बीच है।कार्रवाई में पुलिस टीम का नेतृत्व निरीक्षक सतीश उइके ने किया। उपनिरीक्षक अजय सिंह सल्लाम, जियालाल पांचे, सहायक उपनिरीक्षक मनोज और ब्रजेश रघुवंशी सहित कई प्रधान आरक्षक और आरक्षक भी इस रेड में शामिल रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


