• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

हितग्राही से अनधिकृत रूप से रुपयों की मांग करना बनगवां के ग्राम रोजगार सहायक को पड़ा भारी जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने सख्त कार्रवाई कर हटाते हुए आधे पारिश्रमिक भुगतान का किया आदेश

by Manish Gautam Chiefeditor
November 13, 2025
in कटनी
0
हितग्राही से अनधिकृत रूप से रुपयों की मांग करना बनगवां के ग्राम रोजगार सहायक को पड़ा भारी  जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने सख्त कार्रवाई कर हटाते हुए आधे पारिश्रमिक भुगतान का किया आदेश
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (13 नवम्बर)- जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने एक बार फिर राज्य शासन की मंशा के अनुसार जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत बनगवां के ग्राम रोजगार सहायक  हेमराज उपाध्याय के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की है। सुश्री कौर ने बनगवां के ग्राम रोजगार सहायक को हटाते हुए जनपद पंचायत बड़वारा में संलग्न किया है एवं नियमानुसार निर्धारित मासिक पारिश्रमिक के 50% पारिश्रमिक भुगतान करने का आदेश किया हैं।

ये है पूरा मामला

हितग्राही बारेलाल यादव से अनधिकृत रूप से राशि की मांग करना ग्राम रोजगार सहायक को भारी पड़ा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बड़वारा से प्राप्त प्रस्ताव के मुताबिक विरत किए गए ग्राम रोजगार सहायक श्री उपाध्याय द्वारा हितग्राही श्री बारेलाल यादव से आवास निर्माण हेतु₹50000 की मांग की गई। दो पृथक पृथक कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के उपरांत भी श्री उपाध्याय द्वारा उत्तर/प्रतिवाद प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे स्पष्ट होता है कि श्री उपाध्याय द्वारा हितग्राही बारेलाल यादव से संदीप कॉलोनी स्थित घर बुलाकर₹50000 रुपए की राशि ली गई। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने विस्तार से जांच करने हेतु जनपद पंचायत बड़वारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है, जो निर्धारित अवधि में अभिलेख एवं साक्ष्य सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

रोजगार गारंटी परिषद के निर्देशों के तहत हुई कार्रवाई
जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल द्वारा ग्राम रोजगार सहायकों के संबंध में जारी आदेशों, निर्देशों, परिपत्रों इत्यादि को समेकित व संशोधित मार्गदर्शिका 2025 की सेवा शर्त (अनुशासन एवं  नियंत्रण) के प्रावधानों के अनुसार विस्तृत जांच की अवधि तक शासकीय कार्यों से विरत रखने एवं जनपद पंचायत बड़वारा कार्यालय में संलग्न करते हुए आधा पारिश्रमिक भुगतान करने की कार्यवाही की।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खजुराहो सांसद श्री शर्मा ने, बड़वारा में जन जातीय गौरव रथ को दिखाई हरी झंडी  भाजपा जिला अध्यक्ष,विधायक,पूर्व महापौर और जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

खजुराहो सांसद श्री शर्मा ने, बड़वारा में जन जातीय गौरव रथ को दिखाई हरी झंडी भाजपा जिला अध्यक्ष,विधायक,पूर्व महापौर और जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d