कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत डांग मैं सुबह से ही हितग्राही अपनी ई-केवाईसी कराने पहुंचे जहा समय पर ही कार्यालय पहुंचे सचिव शारदा सक्सेना, संतोष यादव और रोजगार सहायक सचिव राजेश पटेल द्वारा पंचायत कार्यालय में व गाँव में जाकर लोगों को बुलाकर सत्यापन कर रहे हैं। यह अभियान सरकारी योजनाओं, जैसे कि राशन वितरण, के लिए आवश्यक है और इसे मोबाइल ऐप के माध्यम से भी किया जा सकता है। जिन लोगों की ई-केवाईसी बाकी है, उन्हें निर्धारित समय सीमा तक पूरी कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि उन्हें लाभ मिलता रहे। ई-केवाईसी का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन करना है। पंचायत सचिव या रोजगार सहायक ग्राम पंचायत कार्यालय में या घर-घर जाकर भी ई-केवाईसी कर रहे हैं। यह प्रक्रिया अक्सर बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) या ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) के माध्यम से की जाती है।
वही ग्राम पंचायत सरपंच बद्री प्रसाद चौधरी ने सभी ग्राम वासियों से अपील की है कि जिन लोगो के ई-केवाईसी नही हुई है वह शीघ्र ही अपनी ई-केवाईसी करवाले ताकि वह शासन से मिलने वाली योजनाओं से वंचित न हो सके,,।
हरिशंकर बेन


