अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 08.11.2025 से 10.11.2025 तक चलाये गये 03 दिवसीय विषेश अभियान के क्रम में अवैध लाउडस्पीकरों के विरुद्ध जनपद कन्नौज में अब तक निम्न कार्यावही की गयी-*
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद कन्नौज में अभियान के दौरान थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा 171 धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की गई, जाँच के उपरांत मानक के विरीत प्रयोग में लाए जा रहे 85 लाउडस्पीकर पाये गये, जिनमें से 54 लाउडस्पीकरों की आवाज मानक अनुसार करायी गयी तथा 31 लाउडस्पीकरों को उतरावाया गया तथा स्कूल / कॉलेज आदि में वितरित किया गया । साथ ही सम्बंधित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग केवल निर्धारित नियमों एवं अनुमति के अनुसार ही किया जाए।
इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जागरूक भी किया गया तथा बताया गया कि किसी भी धार्मिक, सामाजिक अथवा व्यक्तिगत कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित समय सीमा व ध्वनि स्तर के भीतर ही किया जाए, अन्यथा विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


