छिन्दवाड़ा/08 नवंबर 2025/ आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिंदवाड़ा में एसोसिएट डायरेक्टर रिसर्च डॉ.आर.सी. शर्मा, वैज्ञानिक डॉ.गौरव महाजन, सहायक प्राध्यापक डॉ.श्रीमती शिखा शर्मा एवं सहायक प्राध्यापक डॉ.हेमलता अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्रामीण उद्यानिकी कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय रहली से 6 माह के लिए 20 छात्राओं का दल 12 अक्टूबर से आया हुआ है, छात्राओं ने 7 नवंबर को ग्राम सर्रा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय कैंसर दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय-समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। नाटक का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीणों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, तंबाकू और शराब जैसी हानिकारक वस्तुओं से दूर रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के पश्चात ग्रामीणों के साथ संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें उनके प्रश्नों के उत्तर दिए गए, विद्यार्थियों ने कैंसर हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर भी साझा किया ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


