फायर एक आरोपी के विरूद्ध मारपीट, बलात्कार, शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट के मामले है पूर्व से दर्ज एवं दूसरे आरोपी के विरूद्ध न्यायालय में चल रहे हैं चेक बाउंस के मामले*
पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के द्वारा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस टीम गठित कर छिन्दवाड़ा शहर में बढ़ रही अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान के तहत अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर लगातार धर पकड़ की जा रही थी।
थाना प्रभारी देहात एवं उनके अधीनस्थ स्टाफ को दिनांक 07/11/25 को सूचना प्राप्त हुई कि मोहननगर का रहने वाला प्रिंस उर्फ विकास पिता स्व. बालराम बाधवानी मोहरली रोड के पास में अपने पास में रखी पिस्टल और उसका कारतूस (राउंड) को बेचने का सौदा करने का प्रयास कर रहा है ग्राहक तलाश कर रहा है जो तत्काल देहात पुलिस ने दविश देकर प्रिंश उर्फ विकास बाधवानी के कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा राउंड जप्त किया पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया ताज नगर के रहने वाले दानिश अली ने कुछ माह पहले 30,000/-रूपये में यह देशी पिस्टल और एक राउंड प्रिंश बाधवानी को दिया था। साथ ही पूछताछ पर दानिश अली द्वारा बताया गया कि यह देशी पिस्टल और दो राउंड उसने चिल्हा बाबा के दरगाह के पास किसी व्यापारी से खरीदा था। एक राउंड उसने कुलबेहरा नदी के पास पिस्टल से फायर भी किया था। जो देहात पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 512/25 धारा 25 (1- क, क), 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार शुदा दोनों आरोपी में से प्रिंश उर्फ विकास बाधवानी के विरूद्ध शहर के अलग अलग थानों में बलात्कार, मारपीट, शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज है। साथ ही दानिश अली के विरूद्ध चेक बाउंस के मामले न्यायालय में लंबित है। पिस्टल और राउंड बेचने वाले व्यापारी की धडपकड के लिए पुलिस टीमें रवाना है। जो संभावित स्थानों पर दविश दे रही है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


