कटनी। दद्दाजी धाम में 11 नवम्बर 2025 को वह पावन क्षण आने जा रहा है, जिसका इंतजार हजारों श्रद्धालु वर्षों से कर रहे थे। अमल के समान पावन श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव इस बार अद्वितीय भव्यता और दिव्यता का साक्षात रूप लेकर आयोजित हो रहा है।
यह विराट आयोजन परम पूज्य संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ की प्रेरणा तथा विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के विशेष सहयोग से संभव हुआ है।
11 से 13 नवम्बर तक शिव महापुराण कथा—
पं. इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज के मुखारविंद से अमृतमय प्रवचन**
श्रद्धालु 11 से 13 नवम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे शिव महापुराण कथा का रसपान करेंगे।
शाम 4 बजे दिव्य संगीतमय आरती का आयोजन धाम में अलौकिक आध्यात्मिक वातावरण रचेगा।
मुख्य आकर्षण — बना देगा आयोजन को “ऐतिहासिक”
✅ असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण
✅ महाअभिषेक, विशेष अनुष्ठान
✅ अमृतमयी कथा एवं विराट सत्संग
✅ देश के ख्यात संतों एवं भजन कलाकारों की प्रस्तुति
इन सभी की भक्ति प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना देंगी।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक बने आयोजन की ऊर्जा
पाठक जी की अग्रणी भूमिका से दद्दा जी धाम में भव्य मंदिर निर्माण का सपना अब वास्तविक रूप ले चुका है। उन्होंने कहा—
“दद्दा जी की कृपा से यह धाम न केवल कटनी, बल्कि पूरे बुंदेलखंड की आस्था और संस्कारों का प्रमुख केन्द्र बनेगा। यह आयोजन गुरुकृपा का साक्षात अनुभव कराने वाला है।”
भक्तों से आग्रह
अपने परिवार सहित इस दिव्य अवसर पर उपस्थित होकर शिव कृपा और दद्दा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
धर्म, संस्कृति और अध्यात्म के महाकुंभ में शामिल होकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
**MP NEWS CAST
मनीष गौतम
9993205230**


