कैमोर में बजरंग दल नेता नीलू रजक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी अकरम खान से हुई पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश में शामिल अन्य कई चेहरों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ़्तार कर रिमांड पर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
✅ गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका
🔸 आरिफ़ उर्फ मानू खान (26 वर्ष, निवासी अमरैयापार)
– हत्या की साजिश का मुख्य योजनाकार
– आरोपी को अकरम खान की पूछताछ में उजागर किया गया।
🔸 सलीम खान उर्फ चच्चा (45 वर्ष, निवासी खलवारा बाजार)
– नीलू रजक की रैकी और निगरानी करने वाला
– महानदी, विजयराघवगढ़ पुल के पास से पुलिस ने दबोचा।
🔸 मोहम्मद जैद अजहरी (21 वर्ष, निवासी भटिया मोहल्ला)
– हत्या योजना में सक्रिय भूमिका
– भटिया मोहल्ला कैमोर से गिरफ्तार।
🔸 हर्ष सिंह (23 वर्ष, निवासी लालपुर अमरपाटन, जिला मैहर)
– आरोपी अकरम खान और लकी अंसारी को पिस्टल और कारतूस सप्लाई करने वाला
– कोलगवां, सतना से गिरफ्तार।
🔸 इमैनुअल जोसेफ उर्फ प्रिंस
– पहले से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अकरम खान का सहयोगी।
सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
✅ अब भी फ़रार आरोपी
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश तेज कर चुकी है। इन पर भी जल्द गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है:
- अमन खान
- लकी अंसारी
- छोटू सिंह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहराई से जांच जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
— सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


