• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर ने किया स्‍लीमनाबाद टनल के खनन कार्य का निरीक्षण जनवरी 2026 तक पूरा हो जायेगा खनन कार्य मात्र 630 मीटर ही टनल खनन कार्य शेष

by Manish Gautam Chiefeditor
November 6, 2025
in कटनी
0
कलेक्‍टर ने किया स्‍लीमनाबाद टनल के खनन कार्य का निरीक्षण  जनवरी 2026 तक पूरा हो जायेगा खनन कार्य  मात्र 630 मीटर ही टनल खनन कार्य शेष
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी सहित 4 अन्‍य जिलों के किसानों के‍ लिये जीवन रेखा साबित होने वाली अपर नर्मदा बरगी दायीं तट नहर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने गुरूवार को स्‍लीमनाबाद टनल की खुदाई स्‍थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जनवरी 2026 तक खनन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वर्तमान में टनल खनन का मात्र 630 मीटर कार्य ही शेष बचा है। तकनीकी अमला युद्धस्‍तर पर कार्यरत है।

          निरीक्षण के दौरान एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहज श्रीवास्‍तव,एसडीओ द्वय नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण दीपक मंडलोई और दिलीप सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अंडरगाउण्‍ड लोको ट्रेन से करीब 7 किलोमीटर तक टनल में जाकर टनल की खुदाई करने वाली टीबीएम मशीन द्वारा खुदाई स्‍थल तक पहुंचकर निरीक्षण किया। कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहज श्रीवास्‍तव ने बताया कि दायीं तट नहर का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद कटनी जिले की 21 हजार 823 हेक्‍टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। जबलपुर से सतना जिले तक टनल की लंबाई करीब 11 हजार 953 मीटर रूपांकित है, जिसमें से मात्र 630 मीटर  टनल की ही खुदाई किया जाना शेष है। इस  दायीं तट नहर से मैहर के 54 हजार 227 हेक्‍टेयर कृषि भूमि और सतना जिले के 1 लाख 4 हजार 990 हेक्‍टेयर भूमि ,पन्‍ना जिले के 448 हेक्‍टेयर भूमि तथा रीवा जिले के 3 हजार 84 हेक्‍टेयर कृषि भूमि को मिलाकर इस टनल के पूर्ण होने के बाद करीब 1 लाख 85 हजार हेक्‍टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी।

प्रोजेक्ट मैनेजर उग्रसेन सिंह ने बताया कि टनल की खुदाई में पानी के तेज रिसाव और कैविटी की वजह से टीबीएम मशीन के परिचालन में तकनीकी दिक्‍कत आती है। जिससे कई बार कटर क्षतिग्रस्‍त हो जाता है और कटर को बदलने में भी समय लगता है।

          टनल खनन निरीक्षण के पहले कलेक्‍टर श्री तिवारी ने स्‍लीमनाबाद में करीब 25 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन सॉफ्ट कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की वाहनों की सघन जांच  नियमों के उल्लंघन पर एक यात्री बस जब्त

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की वाहनों की सघन जांच नियमों के उल्लंघन पर एक यात्री बस जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d