• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ढीमरखेड़ा सिमरिया स्कूल में जिला पंचायत सीईओ बनीं अध्यापिका, नन्हे-मुन्नों से संवाद कर ली पढ़ाई की जानकारी

by Manish Gautam Chiefeditor
November 6, 2025
in कटनी
0
ढीमरखेड़ा सिमरिया स्कूल में जिला पंचायत सीईओ बनीं अध्यापिका, नन्हे-मुन्नों से संवाद कर ली पढ़ाई की जानकारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST   मनीष गौतम  9993205230

कटनी (6 नवंबर)। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने गुरुवार को ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम सिमरिया स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे कुछ देर के लिए अध्यापिका बन गईं और कक्षा चौथी की छात्राओं—शबनम, शिवानी और वंदना से सवाल-जवाब कर उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली।

बच्चियों की बेबाकी और हाजिर जवाबी से प्रभावित होकर सीईओ सुश्री कौर ने उनकी पीठ थपथपाई और खुले दिल से उनकी सराहना की। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के महत्व पर चर्चा की और सरल भाषा में पाठ भी समझाया।

उपस्थिति पंजी और शैक्षणिक रजिस्टरों की जांच

निरीक्षण के दौरान सुश्री कौर ने उपस्थिति पंजी, शिक्षण रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा—“आज के बच्चे ही कल के स्वर्णिम भारत के भविष्य निर्माता हैं। शिक्षा की नींव मजबूत होगी, तो वे अपने क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करेंगे।”

मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी

सीईओ ने मध्यान्ह भोजन की भी जांच करते हुए दाल और सब्जी को बाल्टी में चम्मच चलाकर गुणवत्ता परखी। उन्होंने ओम स्व-सहायता समूह को भोजन स्वच्छता से बनाने और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
देश के भौगोलिक केंद्र बिंदु करौंदी की व्यवस्थाएं रखें चुस्त-दुरुस्त जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर

देश के भौगोलिक केंद्र बिंदु करौंदी की व्यवस्थाएं रखें चुस्त-दुरुस्त जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d