कालापीपल(बब्लू जायसवाल) गुरुवार शाम 4 बजे युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम घोषित हुए,जिसमे युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के सुपुत्र यश घनघोरिया निर्वाचित हुए,जहाँ यश घनघोरिया को 3,13,730 मत प्राप्त हुए तो वहीं अभिषेक परमार को 2,38,780 मत प्राप्त हुए,दूसरे स्थान पर रहने के कारण अभिषेक प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए,इसी क्रम में शाजापुर जिला अध्यक्ष पद पर जयंत सिकरवार निर्वाचित हुए उन्हें लग-भग 9 हज़ार मत प्राप्त हुए,दूसरे स्थान पर चिराग परमार को लगभग 4 हज़ार मत मिले,जयंत सिकरवार लगभग पाँच हज़ार के अंतर से विजयी घोषित हुए,बड़े अंतर से विजय प्राप्त करने वालों में जयंत सिकरवार टॉप फाइव में रहे,वहीं शाजापुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर इरशाद नागौरी, कालापीपल विधानसभा अध्यक्ष पद पर संदीप चंदेल एवं शुजालपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर आयुष श्रीवास्तव निर्वाचित हुए,युवक कांग्रेस परिणाम घोषित होने पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ एवं युवा नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।


