कालापीपल(बब्लू जायसवाल) सनातन परंपरा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है,पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब त्रिपुरासुर नामक राक्षस ने तीनों लोकों पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था,तब भगवान शिव ने इसी दिन उसका संहार किया था,इस विजय के उपलक्ष्य में देवताओं ने आनंद उत्सव मनाया और दीप जलाकर हर्ष प्रकट किया,तभी से देव दीपावली का शुभ पर्व आरंभ हुआ,इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज कालापीपल में माता-बहनों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से दीपदान कर देव दीपावली का उत्सव मनाया,दीपों की ज्योति से संपूर्ण वातावरण आलोकित हो उठा,मानो देवता स्वयं धरती पर उतर आए हों।


