• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*एस आई आर फॉर्म भरना हुआ आसान, बीएलओ घर-घर पहुंचाएंगे* *जिले में गणना फॉर्म वितरण का कार्य शुरू* *गणना फॉर्म के साथ मतदाताओं को नहीं देने होंगे कोई दस्तावेज*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 5, 2025
in छिन्दवाडा
0
*एस आई आर फॉर्म भरना हुआ आसान, बीएलओ घर-घर पहुंचाएंगे*  *जिले में गणना फॉर्म वितरण का कार्य शुरू*  *गणना फॉर्म के साथ मतदाताओं को नहीं देने होंगे कोई दस्तावेज*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/ 05 नवंबर 2025/ मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए इस बार एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) फॉर्म भरना अब और आसान कर दिया गया है। मतदाताओं को अब फॉर्म भरने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में जिले में यह कार्य मंगलवार 04 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 04 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्य की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायन ने गत दिवस सभी विधानसभा क्षेत्रों के एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक भी ली, जिसमें सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति ठाकुर, इंटरनेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ.पी.एन.सनेसर भी उपस्थित थे।

बैठक में जानकारी दी गई कि फॉर्म वितरण की सुविधा आज से शुरू हो गई है। बीएलओ न केवल फॉर्म देंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर फॉर्म भरने में भी मदद करेंगे। इसका उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके और किसी का नाम छूटे नहीं।

यदि किसी मतदाता का नाम वर्ष 2003 में हुई एसआइआर की मतदाता सूची में है तो उससे जुड़ी जानकारी भी उसी प्रपत्र में भरनी होगी ताकि पुराना रिकार्ड लिंक किया जा सके। कलेक्टर श्री नारायन ने शत प्रतिशत मतदाताओं की लिंकिंग और गणना फॉर्म वितरण का कार्य गति के साथ समय सीमा के अंदर कराने के निर्देश सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही लगातार फील्ड भ्रमण कर बी.एल.ओ के कार्य पर सतत निगरानी रखने एवं आवश्यकता पड़ने पर उन्हें त्वरित रूप से आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

गणना फॉर्म के साथ नहीं देने होंगे कोई दस्तावेज – पूरा प्रपत्र भरने के बाद मतदाता को इसे बीएलओ को जमा करना होगा, जो इसकी जांच कर हस्ताक्षरित एक प्रति मतदाता को देंगे। आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गणना प्रपत्र भरने के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार के दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है।

इसके संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए जिले भर में विविध जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले के सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🌕 देव दिवाली पर चमकेगा साल का सबसे बड़ा सुपरमून! आज रात आसमान में दिखेगा बेमिसाल नज़ारा

🌕 देव दिवाली पर चमकेगा साल का सबसे बड़ा सुपरमून! आज रात आसमान में दिखेगा बेमिसाल नज़ारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.