कालापीपल(बब्लू जायसवाल)इन दिनों नगर में निजी वाहनों पर लगे हूटर और गलत तरीके व बग़ैर नंबर की गाड़ियां दौड़ रही है।
“कई बार दैनिक अग्रसोच द्वारा मुद्दा उठाया”
प्रदेशभर सहित नगर कालापीपल में हूटर का रौब दिखाने वाले नेता,जनप्रतिनिधि और दबंगों का रसूख उजागर किया था,इस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लीपापोती कर दी जाती है,जबकि कोर्ट के सख्त निर्देश है,
सरकार ने निजी गाड़ियों पर हूटर,बत्ती,सायरन लगाने पर प्रतिबंध लगा रखा है,लेकिन कई निजी गाड़ियां पर ये लगे हैं,नंबर प्लेट भी नियमों के खिलाफ लगी है, कि ये गाड़ियां नगर में बैखौफ घूम रही हैं, पर पुलिस कार्यवाही नहीं करती है।साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर नगर में फर्राटे से वाहन दौड़ा रहे हैं,दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और चारपहिया वाहनों में हूटर लगाने वाले चालकों के विरुद्ध पुलिस कभी एक्शन नहीं लेती है।
जनलेवा हो सकते हैं ये साइलेंसर ?
नगर में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर लगाकर घूमने वाले ये वाहन चालक अलग-अलग तरह की आवाज निकालते हुए राहगीरों को परेशान करते हुए दिखाई देते हैं,इन साइलेंसरों की आवाज इतनी तेज होती है कि उसमें से आग और तेज धुंआ भी निकलता है,जो किसी की भी जान के लिए खतरा साबित हो सकता है,इनकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


