• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी पुलिस ने लाखों की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश किया, दो आरोपी गिरफ्तार फर्जी लेनदेन के जरिये सोना खरीद-फरोख्त और क्रिप्टो ट्रांजेक्शन में किया था खेल

by Manish Gautam Chiefeditor
November 2, 2025
in कटनी
0
कटनी पुलिस ने लाखों की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश किया, दो आरोपी गिरफ्तार फर्जी लेनदेन के जरिये सोना खरीद-फरोख्त और क्रिप्टो ट्रांजेक्शन में किया था खेल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। सायबर ठगी और फर्जी सोना कारोबार के जरिए लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक स्थानीय सराफा व्यापारी और दूसरा प्राइवेट बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कटनी के सराफा बाजार के व्यापारी अरुण कुमार गोयनका के बैंक खाते में अचानक 4 लाख रुपये की राशि होल्ड हो जाने के बाद जब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई, तो जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। पता चला कि यह लेनदेन रितिक कुमार पटेल नामक युवक द्वारा किया गया था, जबकि इसके पीछे मुख्य भूमिका दो लोगों — रवि पाहूजा (संगीता ज्वेलर्स, माधवनगर) और रवि रावलानी (पूर्व डिस्ट्रीब्यूटर, फिनो बैंक) — की थी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने टेलीग्राम और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से देश-विदेश के खातों में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन किए। 88 लाख रुपये की रकम विभिन्न खातों में डालकर उसे यूएसडीटी (USDT) क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेजा गया था। इसी के तहत आरोपियों ने गोयनका ज्वेलर्स से लाखों रुपये का सोना खरीदा और स्थानीय बाजार में बेचकर नगद राशि जुटाई।

सायबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब फंड के स्रोत, बैंक खातों और अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच कर रही है।

थाना कोतवाली में प्रकरण क्रमांक 919/2025 धारा 318(4), 319(2), 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगे की विवेचना जारी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने किया लाइन अटेच…

शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने किया लाइन अटेच...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d