जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप के सक्रिय रक्तदाता माननीय श्री अरुण यदुवंशी जी जिला पंचायत सदस्य अधिवक्ता संघ सचिव एवं माननीय श्री अनिल चौरसिया जी पटवारी उमरेड ने आज हमारे आग्रह को स्वीकारते हुए। जिले के शल्य चिकित्सा पीड़ित मरीज की जान बचाने के लिए अपना अमूल्य 2 रक्तदान किया है। यहां रक्तदान सुशीला मेमोरियल में संपन्न हुआ।
रक्तदान यह कार्य सिर्फ एक जीवनदान नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है। यह हमें सिखाता है कि हम सब में किसी का जीवन बचाने की शक्ति है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*
आपके इस कार्य ने हमारे दिलों को छू लिया है। आप समाज के सच्चे नायक हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों के जीवन में खुशियाँ लाते हैं।
आइए, हम सब मिलकर इस मिशन को आगे बढ़ाएं और हर जरूरतमंद तक रक्तदान कर मदद पहुंचाएं।


