• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं देव प्रबोधिनी एकादशी दीपोत्सव को लेकर तैयारियों की निगमायुक्त ने की मिनट-टू-मिनट समीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
October 31, 2025
in कटनी
0
70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं देव प्रबोधिनी एकादशी दीपोत्सव को लेकर तैयारियों की निगमायुक्त ने की मिनट-टू-मिनट समीक्षा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

कटनी (31 अक्टूबर): मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस और देव प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर शहर में होने वाले दो भव्य आयोजनों की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शुक्रवार को अधिकारियों संग मिनट-टू-मिनट समीक्षा बैठक की।

सुबह स्वामी विवेकानंद सभागार ऑडिटोरियम (प्रियदर्शनी बस स्टैंड) में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम और शाम को कटाये घाट पर होने वाले दीपोत्सव एवं संध्या संगीत कार्यक्रम के लिए निगम प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है।

निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि—

“सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय से तय समय पर पूरी की जाएं ताकि दोनों कार्यक्रम सफलता की नई मिसाल बनें।”

ऑडिटोरियम की व्यवस्थाओं पर फोकस

बैठक के दौरान निगमायुक्त ने ऑडिटोरियम की बैठक व्यवस्था, मंच साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, माइक, बैकड्रॉप, दीप प्रज्वलन मंच, स्वागत सत्कार, प्रशस्ति पत्र वितरण और साफ-सफाई की बारीकी से समीक्षा की।
साथ ही, वाहन पार्किंग की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

कटाये घाट पर दीपोत्सव की भव्य तैयारी

देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर सायं 5 बजे से कटाये घाट पर 15,000 दीपों से सजे दीपोत्सव, नदी पूजन और गंगा आरती का आयोजन होगा।
इस मौके पर भजन संध्या और संध्या संगीत कार्यक्रम भी होंगे।

निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि—

  • दीपों की उपलब्धता और प्रज्ज्वलन की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करें।
  • मंच, बैठक, पेयजल और स्वागत सत्कार की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण हों।
  • स्वसहायता समूह की महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
  • जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र भेजे जाएं और कार्यक्रम का वृहद प्रचार-प्रसार किया जाए।

स्वच्छता जागरूकता भी होगी आकर्षण का केंद्र

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर निगम की I.E.C टीम द्वारा स्वच्छता जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वयपूर्वक कार्य कर कार्यक्रम को “सफलता की नई ऊंचाई देने” के निर्देश दिए।

बैठक में रहे उपस्थित अधिकारी

कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, सिटी मिशन मैनेजर यश रजक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

🕯️ 15 हजार दीपों से जगमगाएगा कटाये घाट, स्थापना दिवस और देव प्रबोधिनी एकादशी पर दिखेगी आस्था और स्वच्छता की संगम झलक!

 

🌐 MPNEWSCAST – कटनी की हर बड़ी खबर सबसे पहले! 9993205230

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*खबर का असर बरही न्यूज़ अपडेट | वार्ड 15 हीरापुर से बड़ी कार्रवाई*

*खबर का असर बरही न्यूज़ अपडेट | वार्ड 15 हीरापुर से बड़ी कार्रवाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d