कालापीपल(बब्लू जायसवाल)लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को’राष्ट्रीय एकता दिवस’पूरे जोश
2025 को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर बरेली पुलिस लाइन से गांधी उद्यान तक ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ का आयोजन हुआ,कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया,
“पुलिसकर्मी दौड़े एकता के लिए”
इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत उपनिरीक्षक रवि भंडारी,उपनिरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, शिवराज,वेदप्रकाश,विशाल पटेल,सुमित सहित कई पुलिसकर्मी,जनप्रतिनिधि,स्कूली बच्चे शामिल हुए,सभी ने एक स्वर में “एक भारत,श्रेष्ठ भारत”के नारे लगाकर देश में एकता और अखंडता का संदेश दिया,एकता अखंडता और सद्भावना का संदेश उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श और उनके योगदान से देश की एकता मजबूत हुई,उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे हर स्तर पर समाज में शांति,भाईचारा और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लें “रन फॉर यूनिटी” सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि एक विचार है -जो हमें जोड़ता है,तोड़ता नहीं पुलिस देश की एकता और अमन के लिए हर पल समर्पित है,कार्यक्रमम में उपस्थित सभी नागरिकों ने ‘राष्ट्रीय एकता की शपथ ली,उन्होंने देश की अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के लिए खुद को समर्पित करने का प्रण लिया,
“जनभागीदारी से बना आयोजन खास”
“रन फॉर यूनिटी 2025” में स्कूली
बच्चे और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए,हर वर्ग के लोगों ने तिरंगा लेकर दौड़ में भाग लिया।
कालापीपल पुलिस थाने से दौड़ शुरू हुई जो शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई,कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने किया।


