(MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230)
100 दिव्यांग बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, फैशन शो से मिलेगा आत्मविश्वास का नया मंच
आज की प्रेस वार्ता में आपको यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा “हुनर टैलेंट एंड फैशन शो सीजन-3” का भव्य आयोजन दिनांक 1 नवंबर 2025, समय दोपहर 12:00 बजे, लाजपत भवन, मोतीझील में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री सुभाष चंद शर्मा, प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक दिव्यांग बच्चे अपने हुनर, कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि —
“दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं, बल्कि एक नई दिशा और प्रेरणा का प्रतीक है।”
संस्था की सचिव श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि ये बच्चे अपनी प्रतिभा और हौसले से समाज में नई पहचान बना रहे हैं, और एक दिन यह सबके लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।
आप सभी पत्रकार एवं मीडिया बंधुओं से सादर निवेदन है कि इस आयोजन को अपने चैनल, समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रमुखता से प्रकाशित करें, ताकि समाज में दिव्यांग बच्चों के प्रति सकारात्मक संदेश पहुँचे।
आपकी उपस्थिति और सहयोग के लिए दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से हृदय से आभार।
धन्यवाद।
– मनप्रीत कौर, सचिव
दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी


